नवगछिया : नवगछिया बाजार समिति के पूर्व केशियर अवनीश चंद्र झा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूर्व केशियर को झारखंड के दुमका जिले से उनके घर से गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व केशियर अवनीश चंद्र झा पर गबन का मुकदमा दर्ज था.
Total Downloads: 116
जिस मामले में वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक जूलाई वर्ष 2016 को नवगछिया थाना में उनके विरुद्ध गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन पर यह आरोप था की उन्होंने चार्ज देते समय अपने का चार्ज नहीं दिया था.

मालूम हो कि पूर्व केशिया वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हो चुके थे. उनके सेवानिवृत्ति के बाद गबन का मामला प्रकाश में आने पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

