पटना/सहरसा। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए आए दिन सुरक्षा बल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रहे हैं। इसमें जहां एक ओर आतंकी मारे जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हमारे कुछ जवान भी देश के लिए शहीद हो रहे हैं।

बुधवार को भी आतंकी और सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक और बिहार का बेटा शहीद हुआ है। शहीद जवान हीराकांत झा बिहार के सरहसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के ब्राह्मण टोला के रहने वाले थे। वो श्रीनगर में 392 मिडियम रेजीमेंट में जेसीओ के पद पर तैनात थे। शहीद हीराकांत अगले साल रिटायर होने वाले थे।

हीराकांत अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटे को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई भी सेना में ही थे जो रिटायर कर चुके हैं। जैसे ही सहरसा स्थित उनके गांव में हीराकांत के शहीद होने की खबर आई गांव में मातम का महौल हो गया। गांव के लोग और आस पास के रिश्तेदार शहीद परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। आतंकी के साथ सेना के मुठभेड़ में चार आतंकियों का मार गियाया गया। ग्रामीणों की मानें तो शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरूवार को दानापुर पहुंचेगी और शुक्रवार को पैतृक गांव सैनिक सम्मान के साथ लाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *