मधेपुरा। यूं तो गुरू और शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसी स्टोरी सामने आती हैं जो इस रिश्तों को दागदार बना देती हैं। ऐसे ही एक स्टोरी सुपौल से आई है जहां एक गुरू ने अपनी नाबालिग शिष्या को भगाकर शादी कर लिया।

दरअसल, कोचिंग संस्थान चला रहे 42 वर्षीय प्रदीप कुमार की गंदी नजर अपने ही छात्रा पर पड़ गई। जिसके बाद शिक्षक ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर फरार हो गया। फरार नाबालिग छात्रा के परिजनों ने इस मामले में शंकरपुर थाना में आरोपी शिक्षक समेत गांव के ही तीन लड़कों पर अपहरण का मामला दर्ज करवा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तीन माहीने से फरार लड़की को बरामद कर लिया है। जब इस संदर्भ में लड़की से पूछताछ की गई तो उसने शिक्षक प्रदीप के साथ ही रहने की बात कही। साथ ही लड़की ने कहा कि उसकी प्रदीप के साथ एक माह पहले वाराणसी कोर्ट में शादी भी हुई है। हालांकि, प्रदीप पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

वहीं, इस मामले के बाद आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *