साल 2018 का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अगले हफ्ते 11 अगस्त को लगेगा। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या और हरियाली अमावस्या भी है। इसलिए इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा। जिसका प्रकृति और सभी राशियों पर गुप्त असर पड़ेगा। आपको बता दें कि जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो पृथ्वी पर सूर्यग्रहण दिखाई देता है।
सच्चे मन से रखें यह व्रत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

जानें किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण और सूतक काल की शुरुआत

11 अगस्त को आंशिक सूर्यग्रहण अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा। जिसका मध्यकाल दोपहर 3 बजकर 16 मिनट और समाप्ति शाम 5 बजे होगा। भारत में इस आंशिक सूर्यग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की देर रात 12 घंटे पहले 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगा। चूंकि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल का प्रभाव ना के बराबर माना जाएगा।

प्रभु के सामने घंटी की मजबूरी

कहां दिखेगा सूर्यग्रहण

साल का तीसरा और अंतिम सुर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसे नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को, चीन आदि देशों के लोग देख पाएंगे। लंदन में आंशिक सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *