नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय से बुधवार को लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तत्वाधान में स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार को सफल बनाने के लिए एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से किया. रैली में वीडियो कुंदन कुमार प्रमुख सुमित्रा देवी संख्याओं की अधिकारी अशफाक अंसारी जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम जी ने संयुक्त रूप से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण खुले में शौच मुक्त और कोई योजना परियोजना नहीं यह एक मिशन है.

जिसमें आप सभी की सहभागिता ही नवगछिया प्रखंड का सफलता होगा. हम जिसे प्रखंड का पंचायत की चर्चा ना करें खुद प्रतिभागी की भूमिका में रहे तो सफलता अवश्य मिलेगा. साथी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान को सफल करने में पंचायत प्रतिनिधियों एवं जीविका दिदी का अहम योगदान है उसे और गति प्रदान करने के लिए पूरे प्रखंड में 77 वार्ड में नोडल कर्मी नियुक्त किया गया है.

उन्होंने कहा कि यह रैली प्रखंड मुख्यालय नवगछिया से निकलते हुए इसकी आवाज होते हुए नया टोला गए फिर वही से पुनः वापस प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. वीडियो ने बताया कि इस अभियान को और गति प्रदान के लिए एक रणनीति के तहत प्रचार प्रसार किया जाएगा जिसमें पंचायत एवं जीविका ग्राम संगठन स्तर पर वाल पेंटिंग, बाल राइटिंग, व व्यवहार परिवर्तन संवाद रात्रि चौपाल व अन्य कई माध्यम से इसे किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *