नवगछिया : नवगछिया सहित आसपास के इलाकों के शिवालयों में सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर शिव भक्तों में भगवान भोले का जलाभिषेक किया. सोमवार की अहले सुबह से ही शिव भक्तों का जत्था शिवालय पहुंचने लगे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया. इस्माइलपुर प्रखंड के जहान्वी चौक जहान्वी गंगा घाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिव राय जलाभिषेक किया.
Total Downloads: 352
इस्माइलपुर प्रखंड में पहली सोमवारी को जाहान्वी चौक स्थित जाहनेश्वर माहादेव मंदिर मे हजारों महिला एवं पुरूष ने भगवान शिव एवं माता पार्वती का जला अभिषेक किया. मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था बनाए रखने में गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार मंडल के साथ दयानन्द सरस्वती, विरन्द्र कुमार, चन्द्रकान्त, शिक्षक शशी कुमार, सचीतानन्द दास, दिनेशा मंडल, कन्हैया सिंह, प्रभात कुमार, मुन्ना कुमार, अभिनेता अजेश साहू, ब्युटी भारती, लक्षमी कुमारी, आरती कुमारी, लगे हुए थे.

वहीं नवगछिया गोपाल गौशाला परिसर स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भी सोमवार की अहले सुबह से शिव भक्तों का जत्था जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगा था. शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. वहीं दोपहर बाद भगवान भोले की श्रृंगार पूजा की गई. वहीं मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा. वही नवगछिया प्रखंड के नगरह के शिवालय में शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. इस अवसर पर शिव भक्तों के हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था.

