नवगछिया : शनिवार की देर रात करीब एक बजे विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर नवगछिया परबत्ता थाना की सीमा कलबलिया धार के पास गश्ती कर रही परवत्ता पुलिस की जीप को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. ट्रक के धक्का लगने के कारण पुलिस जीप सामने वाले ट्रक में जा टकराई. दुर्घटना में गश्ती कर रही पुलिस टीम में शामिल एएसआई दरभंगा जिले के सुनील कुमार सिंह व जवान मुंगेर जिले के धरहरा निवासी आदर्श अविनाश पिता सुरेश सिंह, औरंगाबाद जिले के फुलेश्वर कुमार सिंह पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मोतिहारी जिले के महाशंकर कुमार यादव, शांतनु कुमार एवं निजी चालक परवत्ता थाना क्षेत्र के साहू परवत्ता निवासी संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– एक एएसआई सहित छः थाना कर्मी घायल

,, कलबलिया धार के पास हुई दुर्घटना

– दुर्घटना के बाद पुलिस दो ट्रकों को किया जब्त, चालक फरार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पदाधिकारी व पुलिस जवान को आनन फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल पुलिस पदाधिकारी व जवानों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में घायल जवान आदर्श अविनाश एवं फुलेश्वर कुमार सिंह की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस पदाधिकारी की टीम विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर रात्रि गश्ती कर रही थी.

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस नवगछिया तेतरी जीरोमाइल से पुनः वापस थाना की ओर पहुंच पथ होते हुए प्रस्थान कर रही थी. परवत्ता की ओर जाने के क्रम में पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जीप में पीछे से जोरदार धक्का मारा दिया. ट्रक द्वारा धक्का लगने के बाद पुलिस जीप घसीटती हुई सामने से जा रही ट्रक में जा टकराई. आगे और पीछे दोनों ओर से ट्रक के होने के कारण पुलिस जीप बीच में पूरी तरह फंस गई.

दोनों ट्रक के बीच फंस जाने के बाद पुलिस जीप को कुछ दूर तक ट्रक अपने साथ बघसीटते हुए ले कर चली गई. जब दोनों ट्रक स्थिर हुआ तो मौका पाकर दोनों ट्रक के चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि दोनों दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना के संबंध में घायल जवान शांतनु कुमार के बयान पर परवत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घायल पुलिस पदाधिकारी व जवानो में फुलेश्वर सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बांकी सभी पुलिस जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

पहुंच पथ पर पुलिस जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद घायल जवान व पुलिस पदाधिकारी का कुशल-क्षेम जानने के लिए रविवार की सुबह नवगछिया एसपी निधि रानी मायागंज अस्पताल पहुंची. जहां उन्होंने घायल जवानों को देखा व कुशल क्षेम लिया. इस दौरान उन्होंने ने चिकित्सक से मिलकर इलाज एव जवानों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. एसपी ने बताया कि सभी घायल जवान व पदाधिकारी सुरक्षित है.

एक जवान के के सर में गहरी चोट है. जिस कारण उसे रेफर किया गया है. उनकी स्थिति भी ठीक है. सभी घायल जवानों को एसपी स्तर से 5000 प्रति जवान कर कुल 25,000 की राशि इलाज के लिए दी जाएगी. सोमवार को बैंक खुलने के साथ ही घायल जवानों को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी. इसके अलावा मेडिकल क्लेम की जो सुविधा मिलती है वह भी दी जाएगी. वहीं रविवार को डीएसपी मुख्यालय, नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह घायल जवानों से मिले एवं उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet