नवगछिया : नवगछिया में सड़कों पर खूनी खेल जारी है. नवगछिया में सोमवार को हुए अलग – अलग चार सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल हुए यात्रियों का नवगछिया अनुमंडल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर अनियंत्रित बेलोरो ने सामने से आ रही टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया. दुर्घटना में टेंपो पर सवार गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी मणिकांत झा पिता कलानंद झा गंभीर रूप से घायल हो गए है. स्थानीय लोगों ने घायल मणिकांत झा को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में ऑटो पर सवार अन्य यात्री को भी चोटें आई है. नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर संध्या समय मोटरसाइकिल चालक ने नवगछिया एनएच 31 को पार करने के क्रम में भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा निवासी पवन कुमार के पुत्र निक्कू राज को धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद गंभीर रूप से घायल बालक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

नवगछिया थाना क्षेत्र के खादी भंडार के पास अनियंत्रित वेग से आ रही ऑटो ने नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी महेंद्र शाह की पत्नी कलावती देवी को धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.

परवत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर अनियंत्रित वेग से चल रही ट्रैक्टर में टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगने से ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आई. गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों में कटिहार जिले के बैजनाथपुर निवासी संजीव कुमार साह, कटिहार जिले के वैगन वार्ड नंबर 24 निवासी मंटू कुमार सिंह, चालक हरि साह, खगड़िया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के टेमा बन्ना निवासी सकील मंडल, शामिल है.

घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. घायलों में संजीव कुमार साह की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल मंटू सिंह ने बताया कि उसके साले की शादी तारापुर में होने वाली थी. वह अपने साले की शादी में टेंपो से खगड़िया से तारापुर बारात जा रहा था. इसी बीच जहान्वी चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया. जिससे हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet