रेक उतरने के साथ ही दबंग रंगदारी लेने के लिये कुर्सी लगा कर हो जाते है तैनात
पुलिस की नाक के नीचे वसूला जाता है रंगदारी
रंगदारी नही देने पर ट्रक्टर को माल लोड कर नही दिया जाता है निकलने 
मोटी कमाई के हिस्से में है कई शेयर दार
एसडीओ को ट्रेक्टर चालको द्वारा की जा चुकी है शिकायत
can-stock-photo_csp25616889

 नवगछिया: नवगछिया रेक प्वाईट पर भी अब अपराधिया व दबंगो का कब्जा होता जा रहा है. यहाँ रेक में चलने वाले ट्रेक्टर चालको को अपने समान के साथ बाहर तब निकलने दिया जाता है, जब रंगदारी के 30 रूपये ट्रेक्टर से व ट्रक से 200 रूपये वसूला जाता है. देखने में यह राशि बहुत ही मामूली है, मगर एक दिन में रेंक लगने के बाद करीब 300 टेक्टर चलते है. जिससे हर रोज नौ हजार रूपये की रंगदारी वसूल की जाती है. यह नौ हजार रंगदार के जेब में नही जाते है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस पैसे में चार हिस्से होते है एक जीआरपी, आरपीएफ , नवगछिया थाना व रंगदार इन सभी के पास यह रकम पहुचती है. इसके बाद अगर ट्रेक्टर चालक पैसे देने में आना कानी करते है, तो उस ट्रेक्टर को चलने से रोक दिया जाता है. इसके लिये चाहे कुछ भी करना पडे मिली जानकारी के अनुसार यह रेक प्वाईट में पैसे की रंगदारी को लेकर कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी है. ट्रेक्टर चालक पिन्टू यादव, चंदन साह, पंकज यादव, रंजीत यादव, राजेश यादव, चंदन झा सहित कई चालको ने कहा की ट्रेक्टर पर माल लोड कर बाहर निकलने के समय राजेश यादव, सुरेन्द्र यादव व इनोद यादव द्वारा तीस रूपये लिया जाता है. जिसका कोई रशिद नही देता है. पूछने या फिर नही देने पर ट्रेक्टर बंद करवा देता है. इसको लेकर ट्रेक्टर चालको ने अनुमंडल पदाधिकारी राघवेन्द्र सिह को लिखित शिकायत भी की थी. जिसके बाद जांच करवाने के बाद मामला कुछ दिन तक बना रहा मगर मामला ठंडा होते ही दोबारा रंगदारी वसूलने का काम चलने लगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

 क्या कहते है जीआरपी थाना

 नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी को फोन कर इस मामले में पूछने पर फोन जीआरपी के छोटा बाबू ने उठाया कहा की आवेदन रंगदारी लेने का देने के बाद कारवाई की जायेगी बडा बाबू छुटटी पर है. जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होने कहा नाम जांन कर क्या करेगे मै छोटा बाबू बोल रहा हूं आवेदन आयेगा तब कुछ होगा.

 क्या कहते है डीएसपी 

नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा की रंगदारी वसूलने का मामला है तो रेल थाना में आवेदन दे कर मामला दर्ज कराये, हमारे थाना क्षेत्र का मामला होगा तो हम कारवाई करेगे.

 क्या कहते है एसडीओ

 नवगछिया एसडीओ राघवेन्द्र सिह ने कहा की वसूली करने की जानकारी नही मिली है, आवेदन देने पर जांच कर कारवाई की जायेगी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet