नारायणपुर – प्रखंड के कृष्णा विवाह भवन मधुरापुर बाजार में रविवार को आयोजित ऑट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय बेसिक कोर्स के समापन पर कोर्स के प्रशिक्षक गणेश सुल्तानियाँ ने बताया कि मानव को तनाव से मुक्ति के लिए सुदर्शन क्रिया जरूरी है .

जीवन जीने के लिए पाँच अहम जरूरी बातें हैं जो मानव को कोर्स में बताया जाता है .वर्तमान में जीना, विरोधी भाषा एक दूसरे के पूरक, जो जैसा रहे उसे उसी तरह स्वीकार करें सहित अन्य अहम है. कोर्स में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष ने हिस्सा लिया. आगामी दो अप्रैल से अगला कोर्स होगा. शिविर में राधा लोहिया, मीना डोकानियाॅ, बबलू कुमार , लक्ष्मण कुमार, मुन्ना डोकानियाँ सहित अन्य की सराहनीय योगदान रहा.


