नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं से अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने पदाधिकारी को अवगत कराया. जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहां के नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत सारे लाभुक अपात्र हैं. लेकिन उनके द्वारा खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है. वही इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार ने भी प्रखंड में भारी संख्या में अपात्र लाभुक होने की बात कहीं.

इस संबंध एसडीओ ने संबंधित एमओ से जानकारी ली. नगर पंचायत नवगछिया के आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र से 200 अपात्र लाभुकों की सूची प्राप्त हुई है. जिन्हें रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है. वही इस्माइलपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि नारायणपुर लक्ष्मीपुर से 128 अपात्र लाभुकों की सूची प्राप्त हुई है. जिसे रद्द करने की प्रक्रिया की जा रही है. बैठक के दौरान पारसनाथ साहू में बताया कि बकरा पंचायत में अंत्योदय कार्ड धारी को डीलर द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है.

इस संबंध में उन्होंने नवगछिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि सीडीपीओ द्वारा टीएचआर वितरण के संबंध में किसी जनप्रतिनिधि को सूचना नहीं दी जाती है. इस संबंध में एसडीओ ने सीडीपीओ को टीएचआर वितरण की सूचना जन प्रतिनिधियों को देने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने इस संबंध में सीडीपीओ से स्पष्टीकरण भी पूछा. खरीक जिला परिषद ने बताया कि विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता सही नहीं है.

बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है. एसडीओ ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खरीक को विद्यालय की जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. वहीं सदस्यों ने बताया कि आगामी बाढ़ को देखते हुए कटान विरोधी कार्य को युद्ध स्तर पर कराए जाने की जरूरत है. सदस्यों ने आगामी बार को देखते हुए कटाव निरोधक आर युद्धस्तर पर कराए जाने की मांग एसडिओ से की.

बैठक में अशोक दादा ने बताया कि गोपालपुर के सैदपुर पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा तार व पोल लगा दिया गया है. लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है. बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के अभियंता उपस्थित थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *