नवगछिया : गुरुवार की दोपहर को नवगछिया प्रखंड के मध्य विद्यालय सिमडा की दो अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राएँ जो उजानी की बताई जा रही हैं, के साथ दो लडकों ने स्कूल की चहार – दिवारी फाँदकर छेडछाड करने का प्रयास किया.

प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव द्वारा उक्त दोनों लडकों को छेडखानी से मना करने पर उनको भी चुप रहने की धमकी दी तथा स्कूल परिसर से चहार -दिवारी फाँदकर भाग गये. प्रधानाध्यापक ने इस मामले की लिखित शिकायत बीईओ दिनेश प्रसाद से करते हुए दोनों लडकों पर किस तरह की कार्रवाई की जाय. इस पर मंतव्य माँगा है.

बीइओ ने बताया कि दोनों छात्राओं को स्कूल बुलाकल मामले की जानकारी देने तथा दोनों उच्चके का पता लगाने का निर्देश दिया गया है. दिन दहाडे स्कूल में घुसकर इस तरह की घटना को अंजाम देने के कारण शिक्षक -शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल व्याप्त है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *