नवगछिया : नवगछिया थाना के जीरोमाइल तेतरी के पास एक अज्ञात ट्रक के कुचलकर भवानीपुर नया टोला के 22 युवक वर्षीय रोहित कुमार पिता राकेश हरिजन की मौत हो गई है. युवक अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था. एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.

परिजनों ने बताया कि रोहित नवगछिया के मां काली फ्लावर शॉप में काम करता था. शनिवार को वह किसी शादी में गया दूल्हे के वाहन को सजाने गया था. वाहन सजाने के बाद वह अपने घर लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि रोहित के कान में इयरफोन लगा हुआ था, शायद इसी वजह से उसे ट्रक के आने का आभास नहीं हुआ और वह ट्रक के चपेट में आ गया. रोहित चार भाइयों में सबसे बड़ा भाई था.

घर की जिम्मेदारी रोहित पर ही थी. रोहित की मृत्यु पर परिजन गहरे सदमे में हैं. देर रात परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए थे. सबों का रो रो कर बुरा हाल था. घटना की बाबत नवगछिया थाने में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ट्रक के चालक और मालिक का पता लगाने के लिये पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *