नवगछिया : नवगछिया स्टेशन स्थित आईबीडीआई बैंक के एटीएम से रकम निकाल रहे मधेपुरा के चौसा अरजपुर निवासी डोमी शर्मा से झपटामारों ने दस हजार रूपये झपट लिये हैं. इस बाबत डोमी शर्मा ने जीआरपी थाने में सूचना दे दी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
डोमी के अनुसार उन्हें बीस हजार रूपये एटीएम से निकालना था. वे दस हजार रूपये निकाल कर जेब में रख चुके थे. फिर दस हजार रूपया निकाल रहे थे.

एटीएम से जैसे ही दस हजार के नोट निकले कि अज्ञात झपटामारों ने रकम झपट लिया और मोटरसाइकिल से भाग निकला. इधर जीआरपी के थानाध्यक्ष अनि भोला महतो ने बताया कि थाने में इस घटना के संबंध में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

