नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार निवासी अखबार विक्रेता व्यवसायी सह भाजपा नेता नित्यानंद पोद्दार का बासुकीनाथ से जल चढाकर वापस नारायणपुर लौटने के दौरान हसडीहा में सड़क हादसे में मौत होने पर भाजपा नेता सह बिहपुर के पुर्व विधायक ई कुमार शैलैन्द्र मृतक नित्यानंद पोद्दार के आवास पर पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.
उन्होंने दुख की घड़ी में सहयोग करने की बात कही एवं परिजनों से घर गृहस्थी के बारे में जानकारी ली. मौके पर गया यादव, दिनेश यादव, शशिभूषण यादव, प्रभू पोद्दार, जैनूल अली, सोनू शर्मा, डब्लू मंडल, सकलदेव सिंह, बिजय सिंह, महेंद्र सिंह, नीलांम्बर झा नीलु भी थे.



