ट्रक टेंपो की टक्कर में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल, रेफर
Total Downloads: 169
नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला फुल पहुंच पथ पर मंगलवार की संध्या समय टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से टेंपो पर सवार तीन परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल परीक्षार्थियों में रंगरा ओपी क्षेत्र के सिमरिया निवासी छात्र रघुवंश कुमार एवं सिंटू कुमार एवं झंडापुर ओपी क्षेत्र के झंडापुर निवासी मो शाहजहां शामिल है.
दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में रघुवंश कुमार एवं मो शाहजहां के सर में गहरी चोट आई है.

जबकि सिंटू कुमार का पैर टूट गया है. बताया जाता है कि तीनों छात्र भागलपुर से मैट्रिक की परीक्षा संपन्न होने के बाद टेंपो से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में परबत्ता थाना क्षेत्र में विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में धक्का मार दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

