यूरोपीय देशों से शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए सुंदरवती महिला कॉलेज (एसएम कॉलेज) में ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन केंद्र खुलेगा। अगले 10 दिनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा। यह सूबे का दूसरा केंद्र होगा। .


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इसके साथ ही एसएम कॉलेज के शिक्षक और छात्र यूरोपियन कमीशन के अंतर्गत आने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के सीधे संपर्क में आ जाएंगे। शोध को बढ़वा मिलेगा। यूरोपियन हाई कमीशन की योजना (इरास्मस प्लस) का लाभ पूर्वी बिहार व कोसी के छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा। .

इरास्मस प्लस स्कीम के तहत शिक्षा, युवा गतिविधि और खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रांट दी जाती है। इससे न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि संकाय आदान-प्रदान की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। यहां के छात्रों को ऑनलाइन भी पढ़ाई की व्यवस्था यूरोपियन कमीशन के प्रोफेसर के द्वारा कराया जाएगा। इरास्मस प्लस में चयनित छात्र और शिक्षकों को दो माह से छह माह का फेलोशिप करने का मौका भी यूरोपीय देशों के उच्च शिक्षण संस्थानों में मिलेगा। एसएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना ठाकुर ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। टीएमबीयू अंतर्गत यह पहला केंद्र होगा। जानकारी हो कि पूर्वी बिहार व कोसी के छात्र पढ़ाई के लिए एसएम कॉलेज आते हैं। ऐसे में इन इलाकों के छात्रों को इससे काफी फायदा मिलेगा। .

इंटरनेशल रिलेशन केंद्र के बारे में बीसीए के इंचार्ज प्रो. चंदन कुमार ने बताया कि इरास्मस प्लस स्कीम के तहत एसएम कॉलेज के छात्र किसी भी तरह का शोध करना चाहते हैं तो उन्हें यूरोपियन कमीशन ग्रांट देगा। इसके लिए ऑनलाइन उनके प्रोजेक्ट की डिटेल भेजी जाएगी। साथ ही शोध के बारे में बताना होगा। इंटरनेशनल रिलेशन केंद्र से एसएम कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों को जोड़ा जाएगा। .

छह माह का फेलोशिप करने का मिलेगा मौका.
दिनों में ऑफिस ऑफ इंटर. रिलेशन का खुलेगा केंद्र.
पूर्वी बिहार व कोसी के छात्रों व शिक्षकों को मिलेगा अवसर .
यूरोप की शैक्षणिक संस्थाओं से शोध को मिलेगा बढ़ावा .

प्रो.चंदन कुमार ने बताया कि यूरोपियन हाई कमीशन के अधिकारियों ने 2017 में पटना में आयोजित कॉन्फ्रेंस में बिहार एचआरडी के अधिकारियों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान पर सहमति बनाई थी। इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया था। टीएमबीयू के भी कई कॉलेज शामिल हुए थे। पटना के एएन कॉलेज में ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन केंद्र चल रहा है। पहली बार एसएम कॉलेज में इसकी शुरुआत हो रही है। .

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet