टीएमबीयू के विभिन्न कॉलेजों की लाइब्रेरी में रखी पुरानी किताबों का डिजिटल रूप तैयार किया जायेगा। इसके लिए राजभवन से राशि की मांग की गयी है। अगर राशि मिलती है तो फिर सारी पुरानी किताबों को डिजिटल रूप में लाकर आगे चलकर ऑनलाइन भी किया जायेगा ताकि छात्र पुरानी किताबों को भी देख और पढ़ सकें। ऐसी किताबों की संख्या 20 हजार से अधिक है। .

प्रभारी कुलपति प्रो. लीलाचंद साहा ने कहा कि किताबों को डिजिटल रूप में तैयार करने की दिशा में काम चल रहा है। पुरानी किताबों की सूची मांगी गयी है। राशि मिलते ही पुरानी किताबों के हर पन्ने का स्कैन कराकर ई-लाइब्रेरी में रखा जाएगा।

प्रभारी कुलपति ने बताया कि लाइब्रेरी की परंपरा को फिर से वापस लाने और छात्रों को किताबों से जोड़ने के लिए राजभवन से कई तरह के निर्देश मिले हैं। आने वाले दिनों में लाइब्रेरी के लिए और भी फंड कॉलेजों को मिलेगा। वहीं लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के लिए कॉलेजों को दो-दो लाख रुपये दिये गये हैं ताकि नयी और जरूरी किताबों की खरीदारी के साथ-साथ लाइब्रेरी को दुरुस्त किया जा सके। नये सत्र से छात्रों को सप्ताह में एक दिन लाइब्रेरी भी जाना होगा। इसके अलावा विज्ञान के छात्रों के लिए प्रयोगशाला अपग्रेड करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये भेजे जा *रहे हैं।.

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक ऑनलाइन नामांकन की मेरिट लिस्ट 28 जून तक जारी होने की संभावना है। इसके लिए फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी कुलपति प्र्रो. लीलाचंद साहा ने कहा कि स्नातक के फॉर्म में गड़बड़ी की वजह से परेशानी आ रही है।

विशेषज्ञों की टीम इसमें लगाई गई है, जो कुल नौ हजार ऑनलाइन भरे गए आवेदनों की जांच कर रही है। इस बार की मेरिट लिस्ट में सवर्णों को भी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरिट लिस्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में स्लाइड ऑप्शन भी दिया जाएगा ताकि किसी भी कॉलेज में सीट खाली रहने पर छात्र उस कॉलेज में आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *