तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने सोमवार को देर शाम स्नातक पार्ट टू के तीनों संकायों का परीक्षाफल (रिजल्ट) जारी कर दिया है। टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार सिंह ने पार्ट टू का रिजल्ट प्रकाशित किया। परीक्षाफल को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाला गया है। टीएमबीयू के सभी कॉलेजों को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार ने कहा कि छात्रहित में रिजल्ट प्रकाशन को लेकर युद्धस्तर पर काम चल रहा था। कंप्लीट टीआर कॉलेजों को भेज दिया गया है। प्रोवीसी ने कहा कि आगे भी परीक्षाओं का संचालन और परीक्षाफल प्रकाशन ससमय किया जाएगा। प्रतिकुलपति और परीक्षा नियंत्रक स्नातक पार्ट टू के रिजल्ट प्रकाशन को लेकर सोमवार को देर शाम तक विश्वविद्यालय में जमे रहे।

यह जानकारी पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने दी। जानकारी हो कि छह माह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। कई बार छात्र विश्वविद्यालय जाकर अधिकारियों से मिलकर अपनी परेशानी सुना रहे थे। मगर विश्वविद्यालय के पास कागज और काट्रिज नहीं होने की वजह से रिजल्ट जारी नहीं हो पाया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *