तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्नातक कॉमर्स पार्ट-3 के पेपर पांच की परीक्षा का प्रश्नपत्र गुरुवार को लीक हो गया। इसके बाद विवि प्रशासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया। अब यह परीक्षा आठ जुलाई को पहली पाली में होगी। .

परीक्षा गुरुवार को दोपहर दो बजे से होनी थी। लेकिन सुबह 8.30 बजे से ही हाथ से लिखा प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवि के पदाधिकारियों ने वायरल प्रश्नपत्र का मिलान किया तो सारे प्रश्न सही पाये गये। इसके बाद विवि ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया और सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी गयी कि प्रश्नपत्र के पैकेट को नहीं खोलें। साथ ही विवि ने परीक्षा की नयी तिथि भी जारी कर दी।

जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनी: प्रभारी कुलपति प्रो. लीला चंद साहा ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटी के अध्यक्ष प्रतिकुलपति होंगे। कॉमर्स के डीन डॉ. केसी झा और पीजी अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. उदय कुमार सिन्हा कमेटी के सदस्य बनाये गये हैं। तीन दिन में कमेटी को जांच की रिपोर्ट देने को कहा गया है।.

प्रो. साहा ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। प्रश्न सेट करने के लिए बने रजिस्टर को भी सीज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र सेटिंग, मॉडरेशन, परीक्षा विभाग और प्रिंटिंग की जांच की जाएगी कि आखिर कहां से गड़बड़ी हुई है। दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। .

सीनेट सदस्य ने की कार्रवाई की मांग : छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सीनेट सदस्य जयप्रीत मिश्रा ने कहा कि विवि को तुरन्त जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी काईवाई करनी चाहिए। बार-बार परीक्षा रद्द होना छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक शोषण तो है ही विवि की प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। .

1. पहले के मामले में सिर्फ जांच टीम बन कर रह गयी प्रश्नपत्र लीक होने का यह मामला पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी प्रश्नपत्र लीक विवि में हुआ है। हर बार जांच के लिए टीम बनती है और औपचारिक्ताएं पूरी कर दी जाती हैं। लेकिन आज तक दोषियों पर कार्रवाई करने के बदले मामले को दबा दिया गया।

2. ‘ विवि ने जांच के बाद परीक्षा नहीं कराने का लिया निर्णय ‘ दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करेगा विश्वविद्यालय: प्रभारी वीसी

3. जुलाई को पहली पाली में होगी रद्द विषय की परीक्षा

4. जुलाई को पहली पाली में होगी रद्द विषय की परीक्षा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *