भागलपुर : टीएमबीयू मेंे स्नातक में नामांकन काे लेकर सभी चीजें दुरुस्त की जाएंगी अाैर छात्राें काे भी त्रुटियां सुधारने का माैका मिलेगा। 12 जून तक नामांकन हाेने के बाद लागू हुए नए अारक्षण राेस्टर के पालन के लिए छात्रा दावा कर सकेंगे अाैर वैसे छात्र जाे किन्हीं कारणाें से पहले अावेदन नहीं कर सके थे, वे अब अावेदन कर सकेंगे। विवि ने इसके लिए अावेदन का पाेर्टल 16 जून से दाेबारा खाेलने का निर्णय किया है। पाेर्टल 20 जून की रात 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा।

रजिस्ट्रार ने विवि की वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी कर दी है। यह निर्णय शनिवार काे प्रभारी कुलपति प्राे. लीला चंद साहा ने अन्य अधिकारियाें के साथ बैठक कर लिया। निर्णय किया गया कि जाे छात्र पूर्व में नामांकन के लिए अावेदन कर चुके हैं वे नए अारक्षण राेस्टर के तहत सामान्य काेटि में अार्थिक रूप से कमजाेर वर्ग के अारक्षण का दावा करना चाहते हैं ताे कर सकते हैं। साथ ही छात्र पूर्व में किए गए अावेदन में किसी तरह की त्रुटि काे भी ठीक कर सकते हैं।

दाखिला ले चुके छात्रों की सूची मांगी

विवि ने काॅलेजाें से उन छात्राें के नामांकन की सूची दाे दिन में सीसीडीसी कार्यालय काे देने काे कहा है जिनका नामांकन पहली चयन सूची के अाधार पर हाे चुका है। यह सूची दूसरी चयन सूची तैयार करने के लिए मांगी गई है। बताया गया कि इस बार मेधा सूची च्वाइस के आधार पर तैयार की जाएगी।

जिन छात्रों को 80 प्रतिशत प्राप्तांक है अाैर विकल्प के रूप में पहली प्राथमिकता टीएनबी काॅलेज काे दी है लेकिन वहां सीट रिक्त नहीं है ताे संबंधित छात्र काे दूसरे च्वाइस के काॅलेज में नामांकन दिया जाएगा। यह क्रम तीसरे च्वाइस या उसके बाद के च्वाइस तक चलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *