तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पार्ट-तीन की परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने देने के विरोध में प्रोमोटेड छात्रों ने सोमवार को विवि में हंगामा किया। बाद में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने 22 से 26 नवंबर तक छात्रों को फॉर्म भरने की अनुमति दे दी जिसके बाद छात्र शांत होकर लौट गए।
Total Downloads: 116
विभिन्न कॉलेजों के प्रोमोटेड छात्र सुबह साढ़े 10 बजे से ही विवि पहुंच गए और हंगामा करने लगे। छात्र हंगामा करते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के पास पहुंचे। इन लोगों को रजिस्ट्रार एके सिंह ने सोमवार को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन रजिस्ट्रार से मिलने के पहले ही परीक्षा नियंत्रक रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर निकले और कहा कि प्रोमोटेड छात्र 22 से 26 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।

छात्रों ने लिखित मांगा लेकिन परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि मंगलवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित हो जाएगा। छात्र उनकी बातों को मानते हुए यह कहकर निकले कि मंगलवार को समाचार पत्रों में नहीं निकला तो वे लोग फिर से मंगलवार को विवि पहुंचेंगे।
टीएनबी कॉलेज का कार्यकारी सचिव अभिमन्यु कुमार ने कहा कि छात्रों को किया गया वादा विवि को पूरा करना होगा नहीं तो आंदोलन करेंगे। ये छात्र 16 नवंबर को भी इसी मामले को लेकर प्रतिकुलपति डॉ. रामयतन प्रसाद सिंह का घेराव कर चुके हैं।

