नवगछिया :नवगछिया स्टेशन के पूरबी समपार फाटक पर बुधवार को भी बड़ा रेल हदसा समपार पाटक पर तैनात कर्मी के सूझ बूझ एवं तत्परता से टल गया। बुधवार दिन के साढ़े तीन बजे के आस पास नवगछिया स्टेशन से कटिहार की ओर जाने वाली सवाड़ी गाड़ी नवगछिया स्टेशन से खुली थी। वहीं समपार फाटक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण जाम लगा गया था। जाम लग जाने के कारण समपार फाटक पर तैनात कर्मी फाटक बंद नहीं कर पाए थे और रेलवे ट्रेक पर दर्जनों मोटरसाईकल व अन्य वाहन खड़ी थी।

इसी बीच ट्रेन आने की आवाज सुन जाम ट्रक पर खड़े वाहन चालकों व सवार के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ट्रेन को आता देख वाहन चालक अपनी वाहनों को छोड़ भागने लगे। लेकिन समपार फाटक कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए नवगछिया स्टेशन से खुली सवाड़ी गाड़ी को लाल झंडा दिखा कर रोका। ट्रेन के रुकने के बाद समपार कर्मी ने आनन फानन में जाम क हटा कर समपार बंद किया और इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़या। इस दौरान करीब 20 मीनट तक उटर पर ट्रेख खड़ी रही है। ट्रेन जाने के बाद पुन: सभी वाहनों को कतार बद्ध कर निकाला गया।

आए दिन उत्पन्न होती है ऐसी स्थिति, किसी भी समय हो सकता है हादसा

नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक पर आए दिन समपार पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। समपरा पर जाम लगने एवं समपार बंद नहीं हाने की स्थिति में राजधानी सहित कई महत्वपूणार् ट्रेनों को भी जाम के कारण आधा घंटे से अधिक समय रुकना पड़ता है। समपार पर अफरातफरी की स्थितित उत्पन्न होने कई बार लोगों को चोटे भी आ जाती है। स्थानीय लोगों का हना है क ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से हम लोगों को नवगछिया बाजार आने जाने में भी डर लगता है। इस तरह की स्थिति बनी रही तो किसी भी दिन बड़ा रेल हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

तीन वर्षों से चल रहा है ओवर ब्रिज निर्माण कार्य, नहीं हुआ है पूरा

नवगछिया स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक से होकर यात्रियों के अत्यधिक आवा जाही को एवं अनुमंडल अस्पताल को लेकर स्थानीय लोगों की मांग पर रेलवे ओवर ब्रिज की मांग की गई थी। रेलवे द्वारा ओवर ब्रज निर्माण को लेकर स्विकृति प्रदान भी करने के साथ ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया। लिकन नर्माण कार्य आरंभ हुए तीन वर्ष से अधिक दिन बित गए लकिन ओवर ब्रिज के चार पाया का निर्माण ही हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है क यह ओवर ब्रिज दुर्घटना के बाद ही पूरा कराया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *