नवगिछया  : कटिहार बरौनी रेल खंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ नवगछिया ने छपेमारी कर 55223 सवारी गाड़ी से सात बच्चों को मानव तस्करों से मुक्त कराया गया है. जानकारी मिली है कि सभी बच्चों को कुर्सेला से पटना ले जाया जा रहा था. सबों को मुर्गा फार्म में काम कराने का प्रलोभन भी दिया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद के नेतृत्व में टीम गठित कर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सभी लोग सवाड़ी गाड़ी में जांच के क्रम में जब सवारी गाड़ी बिहपुर स्टेशन पर रुकी तो पुलिस ने बच्चों को बरामद किया.

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बकछे गाड़ी के एक बोगी में डरे सहमे बैठे हुए थे. सभी बच्चे जिसके बाद सभी को सुरक्षित उतारा गया. आरपीएफ पुलिस ने सभी बच्चों से नाम पता पुछा तो सभी पुर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मेमट निवासी लक्ष्मण ऋषि के 14 वर्षीय पुत्र जंगलू कुमार, ढूसी ऋषि के 13 वर्षीय पुत्र वीर कुमार, विशेनदेव ऋषि के 10 वर्षीय पुत्र दर्शी ऋषि, झपरू ऋषि के 8 वर्षीय पुत्र मुकेश ऋषि, बब्लू ऋषि के 7 वर्षीय पुत्र बन्टी कुमार, श्याम ऋषि के 10 वर्षीय पुत्र मगना ऋषि, दिनेश ऋषि के 6 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार, को अज्ञात लोगों ने प्रलोभन देकर कुर्सेला स्टेशन पर सवाड़ी गाड़ी में बिठाकर पटना ले जा रहा था.

मालूम हो कि पटना में सभी बच्चों से मुर्गा फार्म में काम करवाता इसलिए सभी को ले जा रहा था. नवगछिया आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर जावेद अहमद को गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने सब इंस्पेक्टर केएन सिंह, कुमार गौरव, गोपाल चौहान व अन्य पुलिस बल के सहयोग से सभी बिहपुर रेलवे स्टेशन पर उतरा कर नवगछिया लाया गया और चाइल्ड लाइन को सूचना दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *