गौछारी से नारायणपुर तक डाउन ट्रेक के दोहरीकरण का हुआ ट्रायलगौछारी से नारायणपुर तक डाउन ट्रेक के दोहरीकरण का हुआ ट्रायल

नवगछिया:  इस साल भी बिहार में कोसी नदी का कहर धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। फ़िलहाल सहरसा और मानसी रेलखंड में कोपरिया और धमारा घाट के बीच फनगो हॉल्ट के समीप रेल ट्रैक पर कोसी का भारी दबाव और कटाव जारी है। जिसके फलस्वरूप सियालदह से सहरसा के बीच चलने वाली 13163 अप हाटे बाजारे एक्सप्रेस का कटिहार के बाद मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। नवगछिया, मानसी के रास्ते सहरसा जाने वाली इस ट्रेन को कटिहार से पूर्णिया और बनमनखी के रास्ते सहरसा ले जाया जा रहा है। वहीँ से यह ट्रेन नए रास्ते से ही वापस सियालदह के लिये कटिहार होकर जायेगी।

इसके अलावा छह जोड़ी ट्रेनों का रास्ते में ही संक्षिप्त समापन कर दिया जा रहा है तथा चार जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को निरस्त भी कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *