भागलपुर : श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर और सुबह के माँ वैष्णो देवी के आरती में शामिल होकर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने देश, प्रदेश के सुख,शांति और खुशहाली की कामना किया ।

शक्ति को समर्पित एक पवित्रतम हिंदू मंदिर है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की मंदिर 5,200 फीट की ऊंचाई और कतरा से लगभग 14 किलोमीटर की दुरी पहाड़ी पर गुफा में माँ काली (दाएँ ),माँ सरस्वती (बाएँ)और माँ लक्ष्मी पिंडी (मध्य ) के रूप में गुफा में विराजित है,भक्तो की मान्यता है कि माँ का एक झलक पाने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते है। इन तीनो रूप को ही माँ वैष्णो देवी का रूप कहा जाता है। हिंदू धर्म में वैष्णो देवी, जो माता रानी और वैष्णवी के रूप में भी जानी जाती हैं, देवी मां का अवतार हैं।
प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी का दर्शन के लिए 52,00 फीट की ऊंचाई और 14 किलो मीटर की दुरी पहारी पर पैदल यात्रा लगभग 4 घंटो में पूरा किया और माँ के दर्शन के बाद 3 किलो मीटर की पैदल ऊँची पहारी की पैदल यात्रा कर भैरोनाथ मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना किया ।


