नारायणपुर – प्रखंड के कस्तुरबा आवासीय विद्यालय मनोहरपुर में मंगलवार को कस्तुरबा जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि माता कस्तुरबा वंचित समाज की बच्चियाँ की शिक्षा के लिए हमेशा चिंतित रहती थी .

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि बीडीओ सत्येन्द्र सिंह व जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा संचालक मुकेश पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित कर किया .विद्यालय की लड़कियाँ मधु, काजल व कंचन ने स्वागत गान, नृत्य में देवकी, बबीता व सोनम सहित अन्य ने बेहतर  काला का प्रदर्शन किया. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय संचालक सह प्रधानाध्यापक मुकेश पासवान व संचालन संजय कुमार शर्मा ने किया. मौके पर वार्डन रचना कुमारी, प्रीति कुमारी, सुशीला देवी, लेखापाल अनुज कुमार मिश्रा, ललन मिश्रा, नवनीत झा, संजय झा, पूर्व संचालक संजीव कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, विपीन शर्मा, भगवान शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *