नवगछिया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित वीर नगर, बुद्धूचक और कमलाकुंड के परिवारों के बीच निखिल सर, पटना की टीम ने राहत सामग्री का वितरण किया। खराब मौसम और जलभराव के बावजूद टीम के सदस्य प्रभावित इलाकों तक पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों की मदद की।

टीम के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच खाने-पीने समेत कई जरूरी सामान पहुंचाए। राहत सामग्री मिलने के बाद जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी नजर आई। टीम ने घर-घर जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

लगातार बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में टीम के सदस्यों ने लोगों की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने मुश्किल समय में मदद के लिए टीम के सदस्यों का आभार जताया।

राहत वितरण के दौरान वीके यादव, दुर्गेश सर, कैमरा मैन विक्की जी, कोरियोग्राफर विवेक जी, केडी भाई, राहुल कुमार, रवि कुमार, गोविंद कुमार और पुतुल जी सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।

बाढ़ और बारिश के बीच प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने की यह पहल स्थानीय स्तर पर सेवा और सहयोग का उदाहरण बनी। टीम के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों की मदद को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *