नवगछिया: गोपाल गौशाला नवगछिया में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक प्रवीण कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के सीमांचल प्रांतीय प्रभारी अमरनाथ सिंह ने भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में हिंदुत्व पर आधारित वैज्ञानिक जीवन पद्धति, सनातन हिंदू धर्म के इतिहास एवं आदि विषयों पर प्रकाश डाला.
Total Downloads: 385
उन्होंने कहा हमारे सामने चुनौती है हिंदू घटा और बटा तो देश भी घटा और बटा हमारा संकल्प है. हिंदू को बटने नहीं देंगे. सामाजिक समरसता प्रमुख उत्तर बिहार के रामविलास शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक लकी चंद्र जी उपस्थित सभी युवाओं का मार्गदर्शन किया.

वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर ने जिला कार्यवाह, आरएसएस मुकुल, श्रवन बिहारी, विश्व हिंदू परिषद के नवगछिया जिला संयोजक कुमार गौरव उर्फ मनीष, बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता गौरव कुमार, प्रभाष कुमार, कैलाश, विश्व हिंदू परिषद के चंद्रशेखर सिंह, नेपाली यादव, श्रवण ठाकुर, राजीव कुमार, गौतम यादव , दिलखुश कुमार शर्मा, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी दयाराम चौधरी उपस्थित थे.

