नवगछिया : बीती रात बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों पर भीषण जानलेवा हमला किया गया. इसके तहत गृहस्वामी कनिक राम और उसकी पत्नी मीना देवी की हत्या गला रेतकर की गई बताई जा रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
वहीं इनके दो बच्चों में एक की मौत हो चुकी है. दूसरे का इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है.

जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छनबीन में जुटे हैं.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
