नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत के पांच सड़कों का शिलान्यास बारी-बारी से किया गया।जिसमें धरहरा में संजय सिंह से सुचित कुमार के घर तक लागत राशि दो लाख चौव्वन हजार, लत्तीपाकड़ में 14 नंबर सड़क से मो० कबीर बाबू के घर तक जिसकी लागत तीन लाख नव्बे हजार, धरहरा में भगवती स्थान से सुरेश शर्मा के घर तक जिसकी राशि ग्यारह लाख उन्नचास हजार, मालपुर में 14 नं० सड़क से कैलाश साह के घर तक जिसकी राशि चौदह लाख इकतालिस हजार पांच सौ
Total Downloads: 174
वहीं अमर कु चौधरी के घर से राम शरण मंडल के घर तक जिसकी राशि दस लाख चौवन हजार चार सौ रूपये है. इन पांचो पी सी सी सड़कों का शिलान्यास गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने किया।

शिलान्यास के पश्चात उन्होंने उक्त स्थल पर ही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की धारा बह चली है,अब इसे रोकना संभव नहीं. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, पी ए मुन्ना जायसवाल, विजय कुमार सिंह, उपमुखिया मो आजाद, उपसरपंच प्रमोद सिंह,पंसस संजय साह,लखन शर्मा, बबलू सिंह,मो नजाम, अरविंद यादव, पंच विनोद ठाकुर, वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए.

