नारायणपुर –  प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गांव में बिहपुर विधायिका वर्षा रानी ने गुरूवार को क्षेत्र दौरा के दौरान नवटोलिया, मौजमा, गनौल गाँव के बांध पर हो रहे मिट्टी भराई कार्य का ग्रामीणों ने शिकायत किया.

ग्रामीण  अधिवक्ता शयामानंद गुप्ता, कुंदन यादव, रंधीर मंडल ने बताया कि मिट्टी भराई कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है और सड़क पर सुखी मिट्टी होने पर वाहन के आवागमन पर धुल उड़ने से सड़क किनारे गांव होने के कारण काफी परेशानी हो रही हैं संवेदक पर मनमानी करने का आरोप लगाया वहीं मौके पर  विधायिका ने हो रहे अनिमियता की जांच सम्बधित विभाग के वरीय पदाधिकारी से वार्ता कर जांच करायी जाने की बात कही.  नवटोलिया मुसलमान टोला व बजरंग बली स्थान यादव टोला के पास सीढ़ी घाट का आशवासन ग्रामीणों को दिया. मौके पर वरीय राजद नेता नंदु यादव, मुखिया इशो यादव, मुखिया नरेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, कुद्दुश अली, शोएब अली, बंटी झा, धीरज चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *