नवगछिया : जदयू के युवा नेता त्रिपुरारि कुमार भारती को पुनः नवगछिया पुलिस जिला इकाई की कमान सौंपी गई है. बुधवार के दिन इसकी विधिवत घोषणा प्रदेश संगठन द्वारा किया गया है.
त्रिपुरारी को पुनः युवा जिला जदयू संगठन की कमान मिलने पर जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश राय जदयू के जिला महासचिव शाहिद रजा, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भरत लाल पासवान, इस्माइलपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार पर्वता के प्रभात कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए त्रिपुरारि कुमार भारती को बधाई दी है. अलग-अलग नेताओं ने कहा कि त्रिपुरारी को युवा संगठन की कमान एक बार फिर दिए जाने से संगठन में मजबूती आएगी.

