ढोलबज्जा: गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे, गुप्त सूचना के आधार पर कदवा ओपी पुलिस ने कदवा के फोरलेन सड़कों के मिलन चौक समीप छापेमारी अभियान चलाकर, लाल रंग के विक्टा सुमो बीआर 10 एच 6010 पर करीब 81 किग्रा लदे गांजा समेत वाहन को खदेड़ नवीन नगर पुनामा के पास पकड़ लिया. हालांकि गांजा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. तस्कर तीन की संख्या में थे.

वे भटगामा जीरोमाइल की ओर जा रहे थे. कदवा ओपी थाना प्रभारी पुअनि फुलेश्वर कुंवर ने बताया सूचना मिलने के बाद मिलन चौक समीप छापेमारी करना शुरू किया तो नवगछिया की ओर से लाल रंग के उक्त वाहन पुलिस को देख बोरवा टोला के रास्ते नवीन नगर पुनामा की ओर भागने लगे.

पिछा किया तो चालक व उस पर सवार अन्य तस्कर गांजा समेत गाड़ी को छोड़ भाग निकले. गुप्त सूचना के मुताबिक चौसा थाना अंतर्गत चंदसुरी टोला निवासी रामविलास भगत, संजय भगत व अज्ञात चालक समेत तीन को आरोपी बनाते हुए कदवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *