खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी में दक्षिण उसमानपुर से कलबलिया घाट तक नवनिर्मित 750 मीटर पीसीसीकालीकरण सड़क का उदघाटन शनिवार को बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक वर्षा रानी ने किया.
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्षा रानी ने कहा कि प्रखण्ड के मध्यवर्ती और दियारा क्षेत्र के लोगों की लम्बे अरसे से की जा रही सड़क निर्मान मांग को पूरा करते हुए 4899591 अरतालिस लाख निनानबे हजार की लागत से 750 मीटर सड़क का निर्माण कर उदघाटन कर दिया है. दियारा क्षेत्र में सड़क बन जाने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है. उन्होंने क्षेत्र की जनता की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैने वायदे के मुताबिक अपने बिहपुर विधान सभा क्षेत्र को माॅडल विधान सभा का दर्जा दिलाने की दिशा में जनता की जरूरतों को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम कर रहा हूं. आपके सहयोग की जरूरत है. इस अवसर पर विधायक वर्षा रानी के साथ शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव नन्दू यादव संवेदक कुमार रितुध्वज उर्फ सोनू राय तेलघी सरपंच प्रतिनिधि निरंजन सिंह समेत राजद कार्यकर्तागण और ग्रामीण मौजूद थे. माननीय विधायक श्री मती वर्षा रानी जी का कार्यक्रम आज दिनांक 01 अप्रैल 2017 को तेलघी में सड़क का उदघाटन किया गया. मौके पे मौजूद, मीरजाफरी एवं खरीक, तेलघी के तमाम राजद कार्यकर्ता, दल्लू बाबु, अंसार अंसारी, मनीष कुमार राय, नंदू यादव, युवा राजद मो आजाद अंसारी थे.



