नारायणपुर:प्रखंड के चौहददी में स्कार्पियो के धक्के से पोल संख्या 122 के टूटने से क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई, पोल टूटने की सूचना पर बिजली विभाग की जेई अर्चना कुमारी ने विभाग के मानवबल मनोज पंडित, सुभाष दास, मो फिरोज को जानकारी के लिए भेजा लेकिन मानव बल जानकारी देने में अक्षम रहा।
Total Downloads: 85

मिली जानकारी के अनुसार जिस वाहन से पोल टूटा था उस वाहन मालिक ने चुपके से अनाधिकृत तरीके से रात में नया पोल लाकर लगाने का प्रयास किया जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।ग्रामीण का कहना था कि पोल बिजली विभाग लगायेगी तो वाहन मालिक किस आधार पर, किसके आदेश पर दूसरा पोल लगवा रहा है। इसपर दोनों पक्ष में नोंक झोंक होने लगा। हल्ला सुनते हीं लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर लोगों ने बीच बचाव किया।लेकिन नियम के विपरीत पोल नहीं लग सका। इस बारे में जेई कहती है कि पोल टूटने पर दूसरा पोल लगाने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है। बिभाग की अनुमति के बिना कोई पोल नहीं लगा सकता है। इस मामले की जांच होगी।

