भागलपुर :आज युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के निर्देश पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी शौहेब ने प्रदेश कमिटी एवं जिला कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है ।

नई कमिटी का नये सिरे से गठन कर शीघ्र घोषणा किया जायेगा ।प्रदेश स्तर से लेकर जिलास्तरीय तक के संगठन में संघर्षशील और उर्जावान युवाओ को जगह दिया जायेगा । मिशन 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को धारदार और मजबूत बनाने के लिए संगठन में पार्टी के लिए समर्पित सभी वर्गो व समुदाय के युवाओ को संगठन में जगह दी जायेगी ।
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल एवं प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी शौहेब के नेतृत्व में युवा राजद के संगठन को ग्रास रूठ पर ले जाया जायेगा । जिला से लेकर बूथ स्तर पर कमिटी को विस्तार किया जायेगा । प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी शौहेब का संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रखंड स्तरीय दौरा किया जायेगा । जिला स्तरीय दौरा समाप्त हो चूका है ।
प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी से प्रभावित होकर बिहार के नौजवानों में राजनीति के प्रति उत्साह बढ़ा है । वही पीएम नरेन्द्र मोदी के झूठे वादे से युवाओ में आक्रोश व्याप्त है ।पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में हर वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था लेकिन केंद्र सरकार ने ढाई वर्ष से अधिक समय पूरा किये । युवाओ को रोजगार नही मिला इस लिए आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को देश के नौजवान उखाड़ फेकेंगे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *