नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गांव के वार्ड संख्या सात में सेवानिवृत्त फौजी की पुत्री का बाथरूम में स्नान करने के दौरान पड़ोसी ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा बिडीओ क्लिप बनाते पकड़े
Total Downloads: 93
जाने पर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की ग्रामीणों के अनुसार गांव के हि जनार्दन के पुत्र दिवाकर द्वारा बीडीओ क्लिप बनाते देख लड़की के भाई द्वारा मनचले पड़ोसी दुकानदार दिवाकर की मोबाईल छिन लिया गया. मोबाइल छिनते ही मनचले युवक दुकान बंद कर घर भाग गये. फिर देर शाम ग्रामीणों की भनक व जानकारी मिलते ही मामला आग की तरह पुरे गांव फैला जहाँ महिलाओं व युवाओं का आक्रोश पनपा फिर मनचलों को ढूंढना प्रारंभ किया. युवाओं की टोली मनचले के घर पहुंचे व पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया जहां से महिलाओं ने खींच कर झाडू व चप्पल से जम कर धुनाई की फिर ग्रामीणों की भीड़ ने पीटते पीटते युवकों को घर पहुंचा दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी युवक शादी शुदा होने के बावजूद पड़ोस में कुकृत्य करता है. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मामले को लेकर किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
