रंगरा – रंगरा पीएचसी में गुरुवार को किये गए कोरोना जांच में कुल सात कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि संक्रमित पाए गए दो कर्मी रंगरा प्रखंड कार्यालय के कर्मी हैं जबकि पांच व्यक्ति रंगरा गांव के ग्रामीण हैं. सबों को होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है.
रंगरा पीएचसी में 210 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन
रंगरा – रंगरा पीएचसी में गुरुवार को कोविड – 19 से बचाव के लिये 210 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. वैक्सिनेशन अभियान में का नेतृत्व पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कर रहे थे. जबकि डॉ पिंकेश कुमार, डॉ एसबी रानी और सादाब आलम को भी वैक्सिनेशन के कार्य मे लगाया गया था. जबकि धर्मेन्द्र कुमार ओझा, रंजीत कुमार, मितिलेश कुमार, रौशन कुमार भी सहयोगी की भूमिका में थे.



