भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शनिवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी। इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के निर्माण और बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अक्षरा सिंह ने बताया कि पटना पहुंचने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभाग में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि “जरूरत पड़ी तो जेल भी भेजा जाएगा।” मंत्री ने साफ कहा कि राजस्व व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा तथा जमीन माफियाओं और गलत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार अब जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश जमीन का डाटा अब सुरक्षित है और हेराफेरी की संभावना काफी कम हो गई है।

इधर पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दीं।

इस पूरे आयोजन पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि “देश का पूरा कैबिनेट, 21 मुख्यमंत्री और अरबों का खर्च… ऐसा जश्न मानो PoK पर कब्जा हो गया हो।” उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet