भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्डधारकों के लिए कई आसान सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आप 12 अंकों का आधार नंबर भूल गए हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। वेबसाइट, मोबाइल, ईमेल और हेल्पलाइन के जरिए घर बैठे आधार नंबर दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।
वेबसाइट से ऐसे रिकवर करें आधार नंबर
सबसे पहले UIDAI Official Website पर जाएं। इसके बाद “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Retrieve Lost or Forgotten EID/UID” विकल्प चुनें।

इसके बाद ये प्रक्रिया अपनाएं:
- आधार में दर्ज अपना नाम भरें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें
- “Send OTP” पर क्लिक करें
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपका आधार नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा
यहीं से आप ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है।

ईमेल और IVRS से भी मिल जाएगी जानकारी
यूजर्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल भेजकर भी आधार डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। मेल की बॉडी में UID, नाम और पिन कोड लिखना होगा।
इसके अलावा UIDAI हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके IVRS सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। वॉइस कमांड फॉलो करने के बाद आधार संबंधी जानकारी प्राप्त हो जाती है। यह सुविधा खासकर बुजुर्गों और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आधार से लिंक नहीं है, तो नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आधार नंबर रिकवर कराया जा सकता है।
UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल कर भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल समय-समय पर अपडेट रखना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से सेवाओं का लाभ मिल सके।
