ट्रक के आगे गमछा बिछाकर लेट गया युवक, पासिंग माफिया और पुलिस पर गंभीर आरोप

खरीक। सख्ती के दावों के बावजूद खरीक थाना क्षेत्र में ओवरलोड भारी वाहनों का अवैध परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के विरोध में खरीक चौक को जोड़ने वाली कठेला ग्रामीण सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध इस कदर था कि एक युवक ट्रक के आगे गमछा बिछाकर सड़क पर लेट गया


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों ने बताया कि कठेला गांव के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित है। सोमवार सुबह स्कूल जाने के दौरान दो बच्चियां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। इस घटना के बाद ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए।

टोल बचाने के लिए गांव की सड़क से दौड़ाए जा रहे ट्रक

ग्रामीणों का आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के लिए पासिंग माफिया तेतरी-लत्तीपुर सड़क से होते हुए कठेला गांव के रास्ते ट्रकों को एनएच-31 पर निकालते हैं। इससे गांव की सड़कें बर्बाद हो रही हैं और लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

ट्रक चालकों के हवाले से ग्रामीणों ने दावा किया कि प्रति ट्रक 2000 रुपये की वसूली की जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल संगठित तरीके से चलाया जा रहा है।

पासिंग माफिया और पुलिस पर धमकी देने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि जाम की सूचना पर बाइक से पहुंचे पासिंग माफिया ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे एक दारोगा पर भी ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीणों के मुताबिक, दारोगा ने लोगों को डराते हुए कहा कि जो भी ट्रक रोकेगा, उसे रोड क्राइम और लूट के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। इस बयान के बाद ग्रामीणों में और आक्रोश फैल गया।

‘प्रतिदिन 80 हजार की काली कमाई’ का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से प्रतिदिन करीब 80 हजार रुपये की काली कमाई का खेल चल रहा है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद अवैध ट्रक परिचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है।

एसपी ने दिए जांच के आदेश, विधायक ने दी चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पुलिसकर्मियों व पासिंग माफिया पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

वहीं, बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने भी मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और लोगों की जान खतरे में डालने वाले इस खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने और डीएम-एसपी को पत्र लिखने की बात कही है।

करीब एक घंटे तक जाम रहने के बाद एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम समाप्त किया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet