नवगछिया लक्ष्मीपुर जाने वाले रास्ते में अपराधियों ने 6 दिन पूर्व टेंपू चालक राजाराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के पिता रमेश यादव के लिखित बयान पर तीन नामजद और दो अज्ञात के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, मगर 6 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
गुरुवार को मृतक राजाराम यादव की पत्नी लाली देवी ने बताया कि पुलिस उनके पति के हत्यारों को 6 दिन बीत जाने के बावजूद तब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि अपराधियों का फोटो और जानकारी भी पुलिस को दे दी गई है। लाली देवी ने कहा कि रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में बड़े आदमी कुमोदी के भाई की हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, मगर वह गरीब लोग है तो उन्हें देखने वाला कोई नहीं है।
पुलिस आरोपी सौरभ राय की मां को उठा कर थाना लाई भी मगर उसे छोड़ दिया गया। परिजनों का कहना है कि पुलिस खुद फोनकर उनसे आरोपियों का लोकेशन मांगती है, जबकि ये काम पुलिस का है। हम कहां से लोकेशन बताएंगे।

दर्ज कराए गए प्राथमिकी में सभी का नाम दिया है मृतक की पत्नी ने बताया कि हत्या में सौरभ राय, रोशन कुमार, रवि उर्फ रवीश कुमार सहित दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके पति की हत्या की है।
दर्ज कराएं गए प्राथमिकी में भी इन्हीं का नाम दिया गया है। कुछ माह पूर्व सभी आरोपियों को पुलिस ने बस स्टैंड के पास हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इन सभी ने गाड़ी रिजर्व किया था, जो उसके पति चला रहे थे। इसीलिए सौरभ राय को शक था कि उसके पति ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी और उन्हें गिरफ्तार करवाया था। इसलिए वह उन्हें मारना चाहता था। नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

