नवगछिया। नवगछिया के जखबाबा स्थान के समीप रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार को मिले युवक के शव की पहचान गुरुवार को कर ली गई। मृतक की पहचान राजेंद्र साह (30) के रूप में हुई है, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी सूर्य नारायण साह का पुत्र था।

नवगछिया जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेंद्र नशे का आदी था और पिछले कुछ समय से उसका पारिवारिक जीवन भी तनावपूर्ण चल रहा था। बताया गया कि घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि पति की मौत की सूचना मिलने के बावजूद पत्नी अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंची। मृतक का एक बेटा भी है।

जीआरपी ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की आशंका या आरोप संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....