रंगरा में एनएच-31 से चापर दियारा जाने वाली सड़क पर भुट्टा लदा ट्रैक्टर पलटने से सधुआ के 65 वर्षीय किसान चमकलाल मंडल की मौत हो गई। चमकलाल चापर दियारा से ट्रैक्टर पर भुट्टा लादकर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर गड्ढे में फंसने ट्रैक्टर पलट गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगरा सीएचसी पहुंचाया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगा रही है। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सड़क हादसे में जख्मी गोपालपुर के बुजुर्ग व खरीक के बच्चे की मौत

गोपालपुर के तेरासी बस्ती के पास सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक सच्चिदानंद सिंह (72) तेरासी गांव के रहने वाले थे। बरारी पुलिस ने परिजन का बयान लेकर गोपालपुर थाने को भेज दिया। बता दें कि रविवार को एक बाइक सवार ने सच्चिदानंद सिंह को धक्का मार दिया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वहीं रविवार की देर शाम ट्रक के धक्के से घायल बगड़ी निवासी नितिन यादव के तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार की भी मौत सोमवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जख्मी पिता का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet