नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
Total Downloads: 47
आवेदन में बताया गया है कि 4 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरन पकड़कर अपने घर की छत पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने लड़की के साथ गलत नीयत से जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर युवक ने उसे धमकी दी कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार दिया जाएगा।
घटना के बाद से लड़की डरी और सहमी हुई है। परिजनों के अनुसार पहले गांव में पंचायत के कारण मामला कुछ दिनों तक रुका रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर पीड़िता की मां ने 6 मार्च को रंगरा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
