नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में बरात के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला और लूट की घटना सामने आई है। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी 18 वर्षीय नीतिश कुमार ने गुरुवार को इस मामले में नवगछिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पीड़ित नीतिश कुमार के अनुसार, घटना 21 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे की है, जब वह बरात में शामिल होने मंदिर परिसर पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही रौनक कुमार, शुभम कुमार समेत छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की।

नीतिश ने बताया कि विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए उनकी सांसें रुक गईं। इस दौरान आरोपियों ने उनके पास से करीब आठ आना सोने की चकती और जेब में रखे 2500 रुपये छीन लिए। इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह नीतिश की जान बचाई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet