नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के नये प्रधानाचार्य अवधेश कुमार रजक सर से अभाविप कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल मिले और मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अभाविप के कार्यकर्ता कुसुम कुमारी ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ताओं ने नये प्रधानाचार्य से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल में महाविद्यालय में विकास कार्य अधिक से अधिक हो ऐसा सभी कार्यकर्ता ने अपेक्षा किया।
Total Downloads: 115
अभाविप नवगछिया के जिला संयोजक गौतम साहू ने बताया कि अभाविप नवगछिया इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य अवधेश कुमार रजक सर से मिलकर महाविद्यालय में उनके नेतृत्व शैक्षणिक माहौल अधिक से अधिक बेहतर हो ऐसा आग्रह किया है और प्रधानाचार्य से सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में विकास कार्य को लेकर हमेशा हम ध्यान देते रहेंगे।
वही मौके पर एसएफडी दक्षिण बिहार प्रांत सह संयोजक कुसुम कुमारी, जिला संयोजक गौतम साहू कुसुम निकेता खुशबू अलका राजनंदिनी राजलक्ष्मी आंचल मोनी चंचल गौतम साहू पुर्व प्रधानाचार्य राजिव सरआदि मौजूद थे

