नवगछिया। नवगछिया में अवैध रूप से हो रहे सफेद बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ रोहित कर्दम के नेतृत्व में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाबा बिशुराउत घाट पर छापेमारी कर एक पोकलेन मशीन, चार ट्रैक्टर और 10 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार भी किया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रशासनिक टीम के पहुंचने की भनक लगते ही बालू खनन करा रहे माफिया, पोकलेन मशीन चालक और तीन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। हालांकि, टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहन और मशीनरी को अपने कब्जे में ले लिया।

एसडीओ रोहित कर्दम ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाबा बिशुराउत घाट पर अवैध रूप से बालू उठाव किए जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में बालू खनन के लिए किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को घाट की लीज नहीं दी गई है, इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet