नवगछिया प्रखंड के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र स्थित रघुनीटोला गांव में सोमवार देर रात तेज आंधी के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। आंधी से एक विशाल आम का पेड़ डेरा पर गिर गया, जिससे उसमें सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक बछड़े की भी जान चली गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तेज आंधी-बारिश के दौरान हुआ हादसा

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। मृतका की पहचान दिवंगत एतवारी मंडल की पत्नी कुना देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान कुना देवी अपने डेरा में सो रही थीं। इसी दौरान तेज हवा के कारण पास का आम का पेड़ जड़ से उखड़कर डेरा पर गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बछड़े की भी गई जान

हादसे में एक गाय का बछड़ा भी पेड़ की चपेट में आकर मौके पर मर गया। कुना देवी अपने पीछे दो पुत्र सुबोध मंडल और विनोद मंडल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस्माइलपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

प्रशासन ने जारी की अपील

इस बीच, प्रशासन की ओर से तेज आंधी और खराब मौसम से विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, कमजोर मकानों और पेड़ों के नीचे रहने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet